प्रलेस करनाल-कैथल-पानीपत इकाई का गठन, जगदीश सिंह विर्क अध्यक्ष और करनैल चंद सचिव निर्वाचित
-
वर्तमान दौर में समाज के प्रति लेखकों के दायित्व और कर्तव्य पर विचार विमर्श किया
-
कुरुक्षेत्र में 7 सितंबर को आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने का जताया संकल्प
करनाल। आर्य समाज मंदिर भवन, सैक्टर 13 अर्बन एस्टेट करनाल के सभागार में अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ हरियाणा की करनाल, कैथल पानीपत इकाई के सदस्यों की एक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में करनाल पानीपत और कैथल के प्रगतिशील लेखकों ने भाग लिया।
सभा में उपस्थित लेखक गणों ने वर्तमान दौर में समाज के प्रति लेखकों के दायित्व और कर्तव्य पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पिछले तीन साल से सांगठनिक कार्यों का निर्वहन कर रही कार्यकारिणी को अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित नामों पर आधारित कार्यकारिणी के गठन पर अपनी सहमति जताई –
डॉक्टर अशोक भाटिया (संरक्षक), जगदीश सिंह विर्क (अध्यक्ष), प्रकाश सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनिल ख़याल (उपाध्यक्ष), डाक्टर करनैल चंद (सचिव), भूपेंद्र सिंह (सह सचिव – कैथल), कृष्ण गंभीर (सह सचिव – करनाल), अमनदीप सिंह (सह सचिव – पानीपत, एवं वित्त सचिव)।
इसके अतिरिक्त अमृत लाल कांबोज, दयाल सिंह जास्ट, नरेश सैनी, नरेश मीत, जोगा सिंह, डॉक्टर रामेश्वर दास, गुरचरण सिंह और श्रीमती उमा गंभीर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर माह के अंतिम रविवार को मासिक मीटिंग करने का निर्णय लिया और अगले रविवार सात सितंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ हरियाणा के राज्य सम्मेलन में बढ़चढ़कर भाग लेने और सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया।