रणबीर सिंह दहिया की रागनी – तर्क

रणबीर सिंह दहिया की रागनी – तर्क

तार्किक बातों के हिम्माती अपनी ज्यान खपाई हमेश।।

झूठी बात नहीं ये सारी दे इनकी इतिहास गवाही हमेश।।

1

चार्वाक नै वेदां की पारलौकिकता पै सवाल उठाया था

घोर निंदा पड़ी औटनी उसका लिख्या सब जलाया था

आज तलक ये बात सारी ही हमतै गई छिपाई हमेश।।

झूठी बात नहीं ये सारी दे इनकी इतिहास गवाही हमेश।।

2

यूरोप मैं कॉपरनिकस का रूढ़िवाद नै भूत बनाया था

गैलिलियो तैं फांसी सुनादी ब्रूनो को जिंदा जलाया था

तार्किकता की कट्टरवाद तैं हुई सै कहते लड़ाई हमेश।।

झूठी बात नहीं ये सारी दे इनकी इतिहास गवाही हमेश।।

3

सरवाट्स नै दुनियावी कारण कहते बताए बीमारी के

ब्रूनो सूरज के चारों कान्ही चक्कर लगें धरती म्हारी के

तार्किकता नै प्रकाश की या भारत मैं लौ जलाई हमेश ।।

झूठी बात नहीं ये सारी दे इनकी इतिहास गवाही हमेश।।

4

दोनों वैज्ञानिक पुरोहितों नै जिंदा जलाए बताऊँ मैं

वैज्ञानिक पुरोहितों की लड़ाई आज भी देश मैं दिखाऊँ मैं

रणबीर सिंह अंत मैं तर्क नै या पुरोहिती हराई हमेश ।।

झूठी बात नहीं ये सारी दे इनकी इतिहास गवाही हमेश।।