जल्द पूरे किए जाएंगं गांवों के लंबित चकबंदी का कार्य

  • लाल डोरा की रजिस्ट्री को लेकर पोर्टल पर दर्ज करें शिकायतः दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़ । हरियाणा के गांवों में लंबित पड़े चकबंदी के कार्यों को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा, इसके लिए अनुबंध आधार पर सेवानिवृत कर्मचारियों को भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। सरकार की ओर से इसकी अनुमति देकर उपायुक्त को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चरखी दादरी जिला के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि चार साल पहले प्रदेश सरकार के गठन के समय 125 गांवों की चकबंदी का कार्य लंबित था। सरकार के प्रयासों से अब यह संख्या 66 से कम रह गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 20 सालों से चकबंदी विभाग में भर्ती नहीं होने के कारण कार्य में परेशानी आ रही थी, जिसके समाधान के लिए सरकार ने सेवानिवृत कर्मचारियों को अनुबंध पर भर्ती करने की अनुमति दे दी है और अब उपायुक्त की ओर से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लाल डोरा की रजिस्ट्री के मामले में सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति संबंधित शिकायत दर्ज कर सकता है। अभी तक प्रदेश में लगभग 5 लाख रजिस्ट्रियां लाल डोरे के अंदर हुई हैं। शिकायत निवारण का काम पूरा होते हुए बाकी बची हुई रजिस्ट्रियां भी कर दी जाएंगी।