करनाल में पंजाबी शिक्षकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

करनाल में पंजाबी शिक्षकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

  • डॉ करनैल चंद बोले- बच्चे की शिक्षा में भाषा एवं भाषा शिक्षकों की भूमिक बहुत महत्वपूर्ण

करनाल। साहित्यकार, पंजाबी भाषा के विद्वान एंव प्रिंसिपल डाक्टर करनैल चंद ने कहा कि भाषा मनुष्य के बीच संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।भाषाएं दुनिया को बदलने एंव मानव को सृजनात्मक सोच की दिशा में आगे बढाने में सहायक सिद्ध हुई हैं। इसलिए बच्चे की शिक्षा में भाषा एवं भाषा शिक्षकों का रोल बहुत महत्वपूर्ण है।

डाक्टर करनैल चंद गांव पधाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करनाल जिले के पंजाबी प्राध्यापकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यशाला की अगुवाई पंजाबी प्राध्यापिका मनीषा सैनी, डाक्टर गुरदीप सिंह एंव संदीप कौर कर रहे हैं।

डाक्टर करनैल ने कहा कि जिले के शिक्षक कार्यशाला में सीखकर भाषा शिक्षण को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पढ़ा सकेंगे। इसमें बच्चों को केंद्र में रखकर गतिविधियों पर आधारित शिक्षण के लिए विभिन्न नवाचार शामिल रहेंगे।

पंजाबी शिक्षकों ने डाक्टर करनैल चंद व प्रदीप कुमार को सम्मानित भी किया ।

मास्टर ट्रेनर मनीषा सैनी व गुरदीप सिंह ने शिक्षकों को भाषा शिक्षण की नवाचारी विधियों व नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।इस मौके पर पूर्व मुख्याध्यापक देवेंद्र मोहन सिंह,अशोक डेंबला, बलदेव सिंह, गुरदीप मनक माजरा व गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

 

Comments

Your email address will not be published.

0