कांग्रेस ने पंजाब में 27 जिलाध्यक्षों की घोषणा की

कांग्रेस ने पंजाब में 27 जिलाध्यक्षों की घोषणा की

चंडीगढ़। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस सूची में 27 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह सब आगामी चुनाव के मद्देनजर किया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मंगलवार को जैसे ही तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हुआ, एआईसीसी की तरफ से पंजाब कांग्रेस के नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि यह नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं। पार्टी अध्यक्ष खरगे को जो प्रस्ताव भेजा गया था उन्होंने उसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया है कि यह नियुक्तियां विभिन्न स्तरों पर हुई बातचीत, सर्वे, आब्जर्बरों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई हैं।

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने सूची का स्वागत  किया है। इसमें पार्टी के अहम चेहरों को जगह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *