पेंशनरों ने रेलवे बोर्ड के ई पास अनिवार्य करने के आदेश का किया विरोध
-
अंबाला में पेंशनर वेल्फ़ेयर एसोसिएशन की बैठक में उठा मुद्दा, बुजुर्गों का जन्मदिन मनाया
अंबाला। पेंशनर वेल्फ़ेयर एसोसिएशन अंबाला की बैठक में रेलवे बोर्ड द्वारा जारी ई पास अनिवार्य करने के लिए जो आदेश पारित किया गया है उसका विरोध किया गया।
पेंशनर वेल्फ़ेयर एसोसिएशन ,अंबाला की मासिक बैठक आज यहां आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने अविनाशी गुप्ता ने संबोधित किया। इसके बाद संगठन के संस्थापक प्रेमचंद कश्यप और अन्य सदस्यों ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी ई पास अनिवार्य करने के फैसले की आलोचना की।
एसोसिएशन के प्रधान अविनाशी गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में सदस्यों ने कहा कि रेलवे के आदेश में लिखित रेलवे फ्री पास समाप्त करके इलेक्ट्रॉनिक पास बनाने की बात की गई है। बहुत से सीनियर सिटीजन रेलवे पेंशनर्स नई इलेक्ट्रनिक सिस्टम को नहीं जानते, इससे उन्हें असुविधा होगी। इस बारे में राष्ट्रीय संगठन भारत पेंशन समाज नयी दिल्ली द्वारा सभी संम्बधित अधिकारियों को आदेश को वापस लेने के लिए पत्र भेजा गया है एवं पहले की तरह हार्ड कॉपी के रूप में रेलवे सुविधा पास जारी रहने के लिए अनुरोध किया गया है।
इस मौके पर वन्दे भारत स्लीपर क्लास ट्रेन में कम्प्लीमेंटरी पास की सुविधा देने संबंधी पत्र भारत पेंशन समाज ने भेजा है, उसके बारे में भी बताया गया।
साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया
बैठक में भगवान सिंह ने अपने साथ घटी साइबर क्राइम की जानकारी दी और सभी को ऐसे क्राइम से बचने के लिये सतर्क रहने को कहा।
संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमे सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और इसके महत्व को समझने का प्रयास किया गया और सभी ने संकल्प लिया कि वह पर्यावरण को बचाने के लिए भरसक प्रयास करते रहेंगे।
हंस राज माही एवं केसी गोयल ने अपने मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर जून माह में जन्मे लोगों का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही रेलवे से सेवा से सेवा निवृत होकर पहली बार मीटिंग में आए सदस्यों का माला पहनाकर सभा में स्वागत किया गया।
बैठिक में आरसी गुप्ता, ए एस ढारिया, वरुण देव मिश्रा, कुलदीप सिंह, जय सिंह, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार निझावन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ऐसी आम लोगों सूचनाओं को जन मानस तक पहुंचाते रहने से प्रतिबिंब की लोकप्रियता बढ़ती जाएगी।