कविता
युद्ध, आखिर कब तक ?
अनुपम शर्मा
एक युद्ध करवाता है
दो युद्ध करता है
तीन युद्ध सहता है !
एक मुनाफा कमाता है,
दो देशभक्ति के नाम पर मारा जाता है !
तीन भूखा मर जाता है !
सिलसिला ये सदियों से चलता रहा है
और सदियों तक चलता रहेगा।
आखिर कब तक?
दो और तीन गेहूं के साथ घुन की तरह पिसते रहेंगे।
होते रहेंगे
युद्ध, आखिर कब तक?
