किसान नेताओं के घर दबिश देकर डिटेन करना निंदनीय घटना – संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार*

*संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार*

 

*किसान नेताओं के घर दबिश देकर डिटेन करना निंदनीय घटना – संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार*

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिल्ली के जंतर–मंतर पर आयोजित किसान–मजदूर संसद में शामिल होने जा रहे किसान नेताओं के घरों पर पुलिस द्वारा दबिश देकर उन्हें डिटेन किए जाने की घटना की संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार ने कड़ी निंदा करते है।

आज सुबह होते ही अग्रोहा थाना पुलिस की पीसीआर किसान नेताओं के घरों पर पहुंच गई। किसान नेता सरबत पूनिया के घर पुलिस पहुंची और उन्हें घर में ही नजरबंद रखा गया। इसी तरह बरवाला थाना की पीसीआर किसान नेता सरदानन्द राजली के घर पहुंची और उन्हें भी नजरबंद कर दिया गया। वहीं हिसार के मील गेट चौकी से पीसीआर किसान नेता सुधीर सिंघवा के घर पहुंची और उन्हें मील गेट चौकी में डिटेन रखा गया।

जारी एक प्रेस बयान में किसान नेता सरदानन्द राजली ने कहा कि यह बीजेपी सरकार की तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई है, जिसकी संयुक्त किसान मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के जंतर–मंतर पर किसान–मजदूर संसद में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने जा रहे किसान नेताओं को रोकना उनके संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

 

*राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के पर 10 मार्च को देशभर में अमेरिका–इजरायल की तानाशाही और युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में बरवाला में अग्रसेन चौक पर सुबह 11:00 बजे पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।*

 

संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *