पवन करण का गीत – चलाओ गोली

गीत

चलाओ गोली

पवन करण

 

मैं किताबें पढ़ के आया हूं चलाओ गोली
मैं फसल उगा के आया हूं चलाओ गोली

मैं रोटी बेल के आई हूं चलाओ गोली
मैं बरतन मांज के आई हूं चलाओ गोली

मैं ईंट ढो के आया हूं चलाओ गोली
मैं दूध दोह के आया हूं चलाओ गोली

मैं पोंछा कर के आई हूं चलाओ गोली
मैं कपड़े धो के आई हूं चलाओ गोली

मैं सड़क झाड़ के आया हूं चलाओ गोली
मैं सब्जी बेच के आया हूं चलाओ गोली

मैं कफन ओढ़ के आया हूं चलाओ गोली
मैं दरवाजे तोड़ के आई हूं चलाओ गोली

चलाओ गोली चलाओ गोली चलाओ गोली।