रणबीर सिंह दहिया की रागनी – करां एकता बेबे

रणबीर सिंह दहिया की रागनी – करां एकता बेबे

 

करां एकता बेबे

देश एकता खतरे मैं बेबे हमनै रैहना तैयार पड़ैगा।।

जुल्मो सितम की टक्कर मैं हमनै अड़ना हरबार पड़ैगा।।

1

कई बाहण न्यों कहवैं सैं क्यों अपनी तरफ लखाती ना

देश की सोच्चण चाल पड़ी घर बार की सोची जाती ना

देश बिना कड़ै रोटी सैं बेबे म्हारी समझ मैं आती ना

म्हारी भूख क्यों बढ़ती जावै इसका हिसाब लगाती ना

घर का संकट न्यारा कोण्या हमनै करना विचार पड़ैगा।।

2

सारी बहनों को पड़ै जगाणा सै मुश्किल काम म्हारा

समता संगठन बनाये बिना ना दिखता कोये चारा

सारी बहनों नै कट्ठी करकै हम लावां मिलकै नारा

साम्प्रदायिकता जहरी नाग सै डस लिया चैन सारा

जात धर्म की छोड़ लड़ाई हमनै होणा इकसार पड़ैगा।।

3

अपना संगठन बणा करकै सब बहनों नै बतलावांगी

म्हारा सिंदूर कौन पूँछग्या सब बहनों नै समझावांगी

समता और नारी शिक्षा का मतलब खोल दिखावांगी

सब भाइयां गेल्याँ रल मिल कै हम संविधान बचावांगी

सम्भालना होगा हम सभणै इब करणा यो प्रचार पड़ैगा।।

4

गलत दिशा दिखा हमनै बैरी अपना फायदा ठावैं हे

कदे औरत अपने हक मांगै न्यों उल्टी राह दिखावैं हे

धर्म का फतवा देकै एक दूजे के सिर कटवावैं हे

भ्रम फैलाकै जनता बीच हमनै आपस मैं लड़वावैं हे

कहै रणबीर रही एकली तो हमनै मरणा बारंबार पड़ैगा।।

Comments

Your email address will not be published.

0