अभिनेत्री अंचित कौर की कहानी

सिनेमा- टीवी

जन्मदिन 5 सितंबर को था, बधाई

अभिनेत्री अंचित कौर की कहानी

अचिंत मात्र 18 साल की थी जब उनकी मां ने उनकी शादी करा दी थी। जबकी वो पढ़ाई कर रही थी। और आईपीएस अफ़सर बनना चाहती थी। इनके पति सेना में थे। वो हैलिकॉप्टर पायलट थे। और जब इनकी शादी हुई थी उस वक्त नगालैंड में उनकी पोस्टिंग थी। शादी के बाद वो अचिंत को भी अपने साथ नगालैंड ही ले गए। बाद में अचिंत के पति की पोस्टिंग मुंबई हो गई थी। वो इंडियन नेवी से जुड़ गए थे।

मुंबई आने के बाद अचिंत कौर को लगा कि इन्हें भी कुछ करना चाहिए। सिर्फ़ हाउस वाइफ़ बनकर नहीं रहना चाहिए। तो अचिंत ने उस दौरान टेलरिंग में डिप्लोमा किया। क्योंकि वो फ़ैशन डिज़ाइनिंग में जाना चाहती थी। जबकी इस दौरान अचिंत गर्भवती भी थी। अचिंत के पति के एक दोस्त थे। और वो भी नेवल ऑफ़िसर ही थे। वो दोस्त अक्सर अचिंत के घर में पार्टीज़ किया करते थे। और उन पार्टीज़ में सिर्फ़ नेवी ही नहीं, उनके कुछ सिविलियन फ्रेंड्स भी आते थे।

अचिंत और उनके पति भी उन पार्टीज़ में शामिल होते थे। एक दिन वैसी ही एक पार्टी में आए एक मेहमान जोड़े ने अचिंत से कहा कि आप एक्टिंग में ट्राय क्यों नहीं करती? हम कुछ प्रोड्यूस कर रहे हैं। आप हमारे प्रोजेक्ट में एक्टिंग कीजिए।

अचिंत तो चाहती ही थी जीवन में कुछ ना कुछ करना। तो उन्होंने हां कह दिया। अचिंत ने एक बढ़िया सा फोटोशूट कराया। वो कोई कॉमेडी सीरीज़ थी। अचिंत ने उसमें काम किया। और किस्मत ने वहीं से एक बड़ा मोड़ ले लिया।

अचिंत ने इंडस्ट्री के और लोगों से भी मिलना शुरू कर दिया। उन्हें सुभाष घई ने अपने एक रोड शो में ले लिया। फिर अचिंत को एक विज्ञापन भी मिल गया। और आखिरकार अचिंत को एक ऐसा सीरियल मिला जिसने उन्हें पूरी तरह से एक्टिंग लाइन में फिट कर दिया। उस सीरियल का नाम था ‘बनेगी अपनी बात।’ अचिंत के जीवन में ये इतने सारे बदलाव महज़ डेढ़ साल में हो गए।
फिर तो अचिंत कौर के करियर की गाड़ी चल निकली। उन्होंने कुछ बहुत चर्चित टीवी शोज़ में काम किया। जैसे स्वाभीमान, आहट, साया, मन, तलाश, परछाईयां, किट्टी पार्टी इत्यादि। सन 2002 में अचिंत कौर का फिल्म करियर भी स्टार्ट हो गया।

अचिंत ने पहली बार ‘ओम जय जगदीश’ फ़िल्म में काम किया था। उसी साल ये ‘सुर’ फ़िल्म में भी दिखी थी। अचिंत के करियर की कुछ बड़ी फ़िल्मों की बात हो तो जूली, कॉरपोरेट, गुज़ारिश, हीरोइन, 2 स्टेट्स, गुड्डू रंगीला, कलंक, द ताशकंत फाइल्स इत्यादि। इसी साल आई ‘दो दीवाने शहर में’ फिल्म में भी अचिंत कौर नज़र आई थी।

प्रमुख टीवी शोज़ की बात हो तो क्यूंकी सास भी कभी बहू थी, पिया का घर, कहानी घर घर की, करम अपना अपना, जमाई राजा, इत्यादि। फिलहाल अचिंत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीज़न में भी काम कर रही हैं।

आज अचिंत कौर का जन्मदिन है। 5 सितंबर 1977 को मेरठ शहर में अचिंत कौर का जन्म हुआ था। अचिंत बहुत छोटी थी जब इनके माता-पिता का तलाक़ हो गया था। अचिंत की परवरिश उनकी मां ने की। और वो अपने ननिहाल में पली-बढ़ी थीं। अचिंत बहुत बढ़िया एथलीट थी।
अचिंत कौर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

किस्सा टीवी  फेसबुक वॉल से साभार

Comments

Your email address will not be published.

0