अंधविश्वास विरोधी सेमिनार और वैज्ञानिक चेतना का आह्वान

अंधविश्वास विरोधी सेमिनार और वैज्ञानिक चेतना का आह्वान

  • रैशनलिस्ट ( तर्कशील) सोसायटी का जींद में अंधविश्वास विरोधी सेमिनार का आयोजन

 

 

रैशनलिस्ट ( तर्कशील) सोसायटी की द्विमासिक मीटिंग व अंधविश्वास विरोधी सेमिनार का आयोजन 18 अक्टूबर रविवार को छोटू राम स्पोर्ट्स क्लब , हैबतपुर (जींद) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम का आरंभ करते हुए मा. बलजीत सिंह ने तर्कशीलता के विषय में बड़े रोचक अंदाज में अपनी विस्तृत बात रखी जिसे विशेष कर बड़ी संख्या में आए बच्चों ने बड़े मनोयोग से सुना।

प्रो.शैलेन्द्र कुमार (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत पर बल दिया और शिक्षा प्रणाली में इस के ह्रास की आलोचना की । उन्होंने अपनी कृति Who Found Whom का जिक्र करते हुए कहा कि कथित ईश्वर की अवधारणा मानव द्वारा ही निर्मित है।

ज्ञान विज्ञान समिति हरियाणा के पदाधिकारी सोहन दास ने वर्तमान सरकार के विज्ञान विरोधी एजेंडे की आलोचना की और उस के सामाजिक दुष्प्रभावों की बात कही।

भगवंत सिंह ने बड़े प्रभावी ढंग से विज्ञान और समाज के रिश्तों की विवेचना करते हुए धर्म की अप्रासंगिकता की बात की । उन्होंने अंधविश्वास बढ़ाने में उसके प्रभाव को बताया।

डा.अशोक महान ने तर्कशीलता और वैज्ञारैशनलिस्ट ( तर्कशील) सोसायटी कीनिक दृष्टिकोण पर प्रभावी व्यक्तत्व दिया ।

एडवोकेट मोहन लाल ने तर्कशील सोसायटी से जुड़ने के अपने अनुभव सांझा किए

राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश पेगा ने भी अपने विचार और अनुभव सांझा किए और अंधविश्वासों से मुक्त होकर वैज्ञानिक चेतना को अपनाने का आह्वान किया।

राजेश बिन्द्रा ने अपने व्यक्तत्व में तर्कशील और वैज्ञानिक चिंतन के महत्व पर प्रकाश डाला और के मानवता के लिए जरूरी और आवश्यक बताया ।

बलवान सिंह ने अपने रोचक अंदाज में तर्कशीलता पर कविता और रागिनी सुनाई जिसे अत्यंत सराहा गया ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष कर बच्चो के लिए जादू का शो रहा जिसे जादूगर फरियाद सिंह और उन की टीम ने शानदार अंदाज में पेश किया । राजेश राजौंद और बाजिंदर कुमार ने भी अपने जादू करतब से बच्चों की वाहवाही लूटी। जादू के इस कार्यक्रम में बच्चों को उस के पीछे वैज्ञानिक कारणों से अवगत कराया गया।

अपने समापन व्यक्तत्व में तर्कशील सोसायटी हरियाणा के प्रधान सुभाष तितरम ने वर्तमान में देश के हालात पर चिंता प्रकट करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और तर्कशील सोसायटी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया

मंच संचालन राजेश पेगा और राजेश बिन्द्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन राजेश पेंगा के अथक सहयोग से संभव हुआ।
अंत में सोसायटी के महासचिव राजेश बिन्द्रा ने सभी साथियों का धन्यवाद किया और विशेष कर छोटू राम स्पोर्ट्स क्लब के संचालक कोच चांद चाहल का विशेष धन्यवाद किया जिन के प्रांगण में आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर जींद इकाई का भी गठन किया गया।

राजेश बिन्द्रा, महासचिव,रैशनलिस्ट सोसायटी हरियाणा की रिपोर्ट ।

 

 

Comments

Your email address will not be published.

0