डॉ रणबीर सिंह दहिया की रागनी- महिला दिवस
महिला दिवस 8 मार्च
उन्नीस सौ आठ के मैं इसकी हुई शुरुआत बताई हे।।
पन्दरा हजार महिला बेबे सडकां के ऊपर आई हे।।
1
न्यूयार्क शहर मैं कहते महिलावां नै मार्च निकाल्या था
नौकरी के म्हारे कम घंटे होवैं इसपै हे डेरा डाल्या था
इसकी चर्चा सारी दुनिया मैं तुरत फुरत घणी छाई हे।।
पन्दरा हजार महिला बेबे सडकां के ऊपर आई हे।।
2
और भी कई मांग बताई उनकी इस मांग तैं न्यारी हे
बेहतर वेतन दिया जावै सारी मिलकै नै पुकारी हे
मार्च काढ़ कै महिलावां नै अपनी पूरी कथा सुनाई हे।।
पन्दरा हजार महिला बेबे सडकां के ऊपर आई हे।।
3
मतदान करने का हमनै दुनिया मैं मिलै अधिकार हे
इब महिला शक्ति नै जगावैं गुलामी नहीं स्वीकार हे
इस ढ़ालां महिलावां नै दुनिया के मैं अलख जगाई हे।।
पन्दरा हजार महिला बेबे सडकां के ऊपर आई हे।।
4
अमरीका सोशलिस्ट पार्टी पहला महिला दिवस मनाया
सारी दुनिया मैं मनाया जावै क्लारा जेटकिन नै चाहया
महिला संघर्ष का दिन सै रणबीर की या कविताई हे।।
पन्दरा हजार महिला बेबे सडकां के ऊपर आई हे।।
