HomeBlogमुनेश त्यागी का गीत – तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना मुनेश त्यागी का गीत – तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना 1 February 20251 February 2025Pratibimb Media तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें जातियों और वर्णो में बांटेंगे तुम सब भारतीय बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंदू राष्ट्र मुस्लिम राष्ट्र में बांटेंगे तुम भारतीय संविधान पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंसा और नफरत में बांटेंगे तुम मोहब्बत की दुकान पर अड़े रहना। वे तुम्हें छोटे बड़े और ऊंच नीच में बांटेंगे तुम एकता के अभियान में अड़े रहना। वे तुम्हें धर्मांध और अंधविश्वासी बनायेंगे तुम ज्ञानी विज्ञानी बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें जातियों और मजहबों में बांटेंगे तुम सब एकजुट होकर ही अड़े रहना। वे तुम्हें हवाई स्वर्ग के हसीं सपने दिखाएंगे तुम दुनिया को स्वर्ग बनाने पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे तुम सब हिंदुस्तानी बनकर अड़े रहना। Post Views: 172
आधी आबादी के नाम, जो होगा देखा जाएगा – फ़हमीदा रियाज़ आधी आबादी के नाम, जो होगा देखा जाएगा – फ़हमीदा रियाज जसवंत मोहाली “तुम बिल्कुल हम जैसे निकले” — यह…
ओमप्रकाश तिवारी की कविता -तानाशाही तानाशाही ओमप्रकाश तिवारी वो आएगी सजधज कर मुस्कुराते हुए रक्ताभ होंगे उसके होंठ जनमत के दरवाजे से प्रवेश करते समय…
जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया नयी दिल्ली। भारत के…