पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग सम्पन्न

पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग सम्पन्न

पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, उत्तर रेलवे,अम्बाला की मासिक मिटिंग एन. आर. एम. यू.कार्यालय में प्रधान पेंशनरस वेल्फेयर एसोसिएशन अम्बाला अध्यक्ष अविनाशी गुप्ता की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई उन्होने नये मेम्बर अनिल मनकोटिया का स्वागत किया। जिन सदस्यों का जन्मदिन इस माह में पड़ता है। उन सभी को सुरेन्द्र जाटव सेवानिवृत्त जज साहब ने हार डालकर व जन्मदिन का उपहार दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा हमे अपना जीवन तनावमुक्त रखना चाहिए व प्रत्येक को पांच मित्र अवश्य बनाने चाहिए जिनसे लगातार दु:ख सुख की बात करने रहे जिससे उन्हे खुशी व तनावमुक्त जीवन मिलेगा।


प्रेमचन्द कश्यप संस्थापक ने पेंशन के नये अपडेट दिये व सभी को बताया कि सभी को क्या क्या करना चाहिए ताकि उनके बाद उनकी धर्मपत्नी/पति, आश्रित विधवा /तलाकशुदा बेटी को पेंशन सुगमतापूर्वक मिल सके।
प्रकाश चन्द्र जनरल सेक़ेटरी ने आजकल जो फ्राड विशेष कर पेंशनर्स के साथ हो रहे हैं। उन्हे आगाह किया कि वे उनसे कैसे बचें। इस बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर टाटा एआईए (Tata AIA) के बिजनेस एसोसिएट सुखविंदर सिंह सीनियर बिजनेस एसोसिएट विकास चौहान और टाटा एआईए के अंबाला ब्रांच मैनेजर अमन कालरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘फॉर्च्यून गारंटी पेंशन’ पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान सुखविंदर सिंह, विकास चौहान, अमन कालरा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘फॉर्च्यून गारंटी पेंशन ‘ पर विशेष जोर दिया।

प्लान की मुख्य विशेषताएं:

* गारंटीड आजीवन आय: रिटायरमेंट के बाद जीवनभर के लिए निश्चित पेंशन।
* पति-पत्नी को कवर: एक ही पॉलिसी में दोनों के लिए सुरक्षा का विकल्प।
* प्रीमियम वापसी: पॉलिसी अवधि के बाद जमा राशि वापस पाने की सुविधा।
* लोन की सुविधा: आपातकालीन स्थिति में पॉलिसी पर लोन लेने की सुविधा।

मीटिंग मे हंसराज माही, वी डी मिश्रा,कुलदीप सिंह, सतीश कालडा,बी डी डोंगरियाल, ए एस डारिया, बिमल कुमार, एस के शर्मा आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टः अविनाशी गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *