पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, नॉर्दन रेलवे अंबाला की मासिक बैठक सम्पन्न

पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, नॉर्दन रेलवे अंबाला की मासिक बैठक सम्पन्न

अंबाला। एन. आर. एम. यू. कार्यालय अंबाला में पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक प्रधान अविनाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

बैठक के प्रारंभ में एसोसिएशन संस्थापक प्रेम चंद कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों एसोसिएशन ने रेलवे अस्पताल, अंबाला के सी. एम. एस. से मुलाकात की और रिटायर्ड कर्मचारियों को आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने सीएमएस सकारात्मक बातचीत से सदस्यों को अवगत कराया गया।

भारत समाज द्वारा प्रकाशित पुस्तिका के बारे में जानकारी दी कि इसमें रेलवे के चिकित्सा संबंधी परिपत्रों को शामिल किया गया है।

6 दिसंबर 2026 को कलकत्ता में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में सदस्यों को जानकारी दी गई एवं इसमें शामिल होने वाले सदस्यों के नाम मांगे गए।

डॉक्टर विजय कुमार ने पे कमीशन से संबंधित फ्राड किस्म के लिंक के प्रति सदस्यों को सतर्क किया। उन्होंने रेलवे पास से संबंधित शंकाओं का निवारण भी किया गया।

प्रकाश चंद्र ने नए जुड़े साथियों कमलेश कुमार और महेंद्र कुमार मुख्य बुकिंग कलर्क के स्वागत के साथ ही नए लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की अनिवार्यता के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी संगठन से जुड़ने पर आत्मबल मिलता है और हम जीवन की समस्याओं का आसानी से निराकरण कर पाते हैं।

उन्होंने इंटरनेट से होने वाले फ्राड के बारे में भी बताया कि कैसे रिटायर होते ही कुछ लोगों को फ्राड कल आते हैं जो रेलवे के अधिकारी बताते हैं और फिर लिंक भेज कर ठगी करते है एक साथी के साथ हुई ऐसी ही 29 लाख रुपए के फ्राड की घटना को बताया । उन्होंने कहा कि आज कल बैंक हर साल के. वाई .सी. करने लगे हैं जिसे सदा बैंक में जा कर ही करना चाहिए।

बैठक में सितम्बर माह में पैदा हुए गुरमीत सिंह, बी .आर.अबरोल, हंसराज माही, त्रिलोक सिंह ,जसवंत महाजन,दीवान सिंह, एस के मेहता को सम्मानित किया गया।

Comments

Your email address will not be published.

0