सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा

देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया

अनशन तोड़ने के बाद जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सोनम वांगचुकः फोटो एक्स

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा

जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर तुड़वाया अनशन

 

इस समय रात के एक बज रहे हैं और  खबर आ रही कि सोनम वांगचुक को जेपी नड्डा जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया है। सोनम वांगचुक ने भी अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, “अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा. इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।

देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

वांगचुक ने छात्रों से सतर्क और हिंसा न करने की अपील की

सोनम वांगचुक ने एक्स पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ तस्वीर शेयर कर बताया, वे बहुत जल्द शर्तों के बारे में बताएंगे. उन्होंने छात्रों से हिंसा न करने की अपील भी की. सोनम ने एक्स पर लिखा, “मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें.”

इससे एक बात साफ है कि कॉक्रोच जनता पार्टी के युवकों को सरकार किसी तरह मना नहीं पाई तो उसने दूसरा दरवाजा तलाशा और सोनम की दर पर पहुंच गई। आखिर सोनम वांगचुक तो पिछले चार दिन से केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे थे कि आप आंदोलनकारी छात्रों पर कार्रवाई न करने का भरोसा दीजिए तो मैं अनशन तोड़ दूंगा। लेकिन सरकार ने उनकी बात सुनी नहीं थी।  अगर इसी बात पर समझौता हुआ है तो यह समझने में केंद्र सरकार को चार दिन क्यों लग गए।

वीरवार को दिन भर की केंद्र सरकार ने सीजेपी का आंदोलन खत्म करवाने के लिए तमाम  कवायद की थी लेकिन बात नहीं बनी थी। इसके अलावा बंगाल से बुलाकर दिल्ली में स्पेशल फोर्स की तैनाती, कनाट प्लेस की दुकानों को शाम साढ़े छह बजे बंद करवाने के बाद अब देर रात सोनम का अनशन खत्म करवाने में सफलता मिल ही गई। लगता है शुक्रवार का दिन सूचनाओं से तरबतर रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *