रणबीर सिंह दहिया की एक रागनी

रणबीर सिंह दहिया की एक रागनी

नंगेपन और नशे पते का माफिया गामां ताहिं जा लिया ।।
ये नौजवान युवक युवती इनकी चिन्ता नै खा लिया ॥

1

दारू बिना कोए घर बच्या ना माणस चाहे बचरया हो
दारु का आदि माणस घरां पवाड़े घणे रचरया हो
घर तबाह करे दारू नै यो कैंसर घरो बुला लिया ॥

2

नौजवान युवक युवती फंसे कुबधियां के घेरे मैं
बखत तैं पहलम बूढ़े दीखैं ना तेज बची चेहरे मैं
सकारात्मक एजेंडा खोस कै कुबधियां मैं फंसा लिया ।।

3

रिश्वत दे दे मिलैं नौकरी दलाल नोट कमावैं सैं
फर्स्ट डिविजन अच्छे नम्बर सीनियर खड़े लखावैं सैं
खूनी होज्यां बरी कोर्ट मैं ईमानदार आज ढ़ा लिया ॥

4

नौजवान युवक युवती सैं साम्राज्यवाद के निशाने पै
अमरीका की बुरी नजर पड़ी म्हारे इस बे मोल खजाने पै
कहे रणबीर सिंह मनै थारे संग कलम ठा लिया ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *