महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा के लिए बैठक आज
हिसार। जनवादी महिला समिति हिसार जिला इकाई ने आठ मार्च को महिला दिवस मनाने संबंधी तैयारियों पर विचार विमर्श के लिए 27 फरवरी को हिसार में शाम 4बजे बैठक बुलाई है।
जनवादी महिला समिति की जिला इकाई द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सभी बिरादराना संगठनों द्वारा मनाया जाने का आह्वान किया गया है क्योंकि 4 लेबर कोड, महँगाई , असुरक्षा , काटे गए बीपीएल,पेंशन, मनरेगा पर चली तलवार GRAMG, किसानो पर भारी पड़ रही नीतियां , भारतीय बाजार में अमेरिका की अर्थ व्यवस्था , संविधान पर हमला, अंधविश्वास पाखण्डवाद को बढ़ावा देने वाली मानसिकता की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने, रोजगार पर हमले युवाओं के साथ खिलवाड़, अध्यापकों का TET के माध्यम से छटनी, आदि से संबंधित ( सामूहिक रूप से 8 मार्च मनाने के लिए कार्यक्रम की योजना बारे मीटिंग 27 फरवरी समय 4 बजे जवाहर नगर स्थित कार्यालय में होगी बैठक में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील है कि समय पर पहुंचें ।
