चलो, पृथ्वी को ही स्वर्ग बनाएं

गीता शर्मा 

चलो, पृथ्वी को ही स्वर्ग बनाए

जिस कुदरत ने बनाई पृथ्वी

उसी से प्रार्थना करते हैं

न गिरे परमाणु धरा पर

न हो विनाश मानवता का

मानवता को प्रेम का संदेश देते हैं

चलो, पृथ्वी को ही स्वर्ग बनाएं।

न हो कहीं भी धरा पर

किसी बीमारी का साया

रहे हमेशा विश्व स्वस्थ

यही दिल से दुआ करते हैं 

चलो, पृथ्वी को ही स्वर्ग बनाएं।

न जले आग में यूक्रेन, गजा, रूस

शांत हो जाए कैलिफोर्निया की आग

रोते पशु-पक्षी, रोते आसमान

हो सब देश एकजुट

मानवता मुस्कुराए

यही दुआ देते हैं

चलो, पृथ्वी को ही स्वर्ग बनाएं।

वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश

जन-जन तक पहुंचे

हर देश तक पहुँचे

कुछ ऐसा कर दें हम

चलो, पृथ्वी को ही स्वर्ग बनाएं।।