सुबह की देश दुनिया से बड़ी खबरें
24- जुलाई – शुक्रवार
*===============================*
*पीएम मोदी ने रात 12 बजे वीडियो जारी किया: कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, संसद में जल्द बिल पास कराएंगे*
*26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, JP नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पिया जूस; शांति बनाए रखने की अपील*
*1* CJP के देशव्यापी प्रोटेस्ट से पहले बोले पीएम मोदी, शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में पेपर लीक पर लिये जाएंगे और कड़े फैसले
*2* वांगचुक ने तोड़ा अनशन: आज सरकार और CJP के प्रतिनिधियों की बैठक, दीपके बोले- जारी रहेगा जंतर-मंतर पर धरना
*3* कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए, आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान; दिल्ली यूनिवर्सिटी की अपील- छात्र और प्रोफेसर आंदोलन से दूर रहें
*4* छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर हाईअलर्ट, एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की नजर
*5* ‘शांति और महज शांति…’, वांगचुक की छात्रों से अपील, कहा- दूसरा पक्ष कुछ भी करे, फूल से दें अपनी प्रतिक्रिया
*6* ‘प्रधानमंत्री जी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो आपके इस्तीफे तक आएगी बात…’, जंतर-मंतर पर बोले अभिजीत दीपके
*7* सोनम वांगचुक ने एक्स में एक पोस्ट करके कहा कि दिन 26, शांति और सिर्फ़ शांति ही मेरा रास्ता है…हालांकि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं, मुझे यह जानकर दुख हुआ कि दूसरी जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का फ़ायदा उठाकर हिंसा भड़का रहे हैं। दूसरी तरफ़ से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, हमारा जवाब सिर्फ़ फूल ही होना चाहिए। कृपया इस परंपरा को हर कीमत पर बनाए रखें
*8* गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी. आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों पर ज़ुल्म कर रही है और उन्हें पीट रही है. विपक्ष इसे मंजूर नहीं करेगा. हम छात्रों के साथ हैं. नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी
*9* छात्र सड़क पर हैं तो हम भी उनके साथ’: राहुल गांधी की बस यात्रा से गरमाई सियासत, गांधी स्मृति पहुंचा विपक्ष
*10* राहुल ने विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला, राष्ट्रगान गाया, मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया
*11* नीट परीक्षा को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और योग्यता को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि युवाओं का भरोसा और उनके सपने टूटने न दें।
*12* सचिन ने अपने संदेश में कहा कि सभी को मिलकर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जहां मेहनत करने वालों को उनका हक मिले, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और योग्यता की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने विश्वास जताया कि देश मिलकर ऐसा समाधान निकालेगा, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और उनके सपनों की रक्षा हो सके
*13* बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर जुटे हैं और उनकी चिंताएं व सरोकार वास्तविक हैं. इनका समाधान सहानुभूति और दूरगामी सोच के साथ किया जाना चाहिए. इस तरह के बल के इस्तेमाल से भारतीय समाज का एक बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से दूर चला जाएगा.
*14* CJP प्रोटेस्ट के पीछे विदेशी ताकतें, भाजपा के मंत्री ने खालिस्तान-बांग्लादेश का किया जिक्र
*15* ‘आतंकवाद जारी रहने तक निलंबित रहेगी सिंधु जल संधि’, UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक
*16* देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चा के बीच सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने कहा है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बेचे जाने वाले प्रीमियम पेट्रोल में पहले की तरह आगे भी इथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा। साथ ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि E0 और E10 पेट्रोल की आपूर्ति दोबारा शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
*17* वैभव सूर्यवंशी बने टी-20 इंटरनेशनल के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया; श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत
*18* गुजरात में कुदरत की मार से भारी तबाही हुई है। वलसाड और नवसारी समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रशासन ने 22,000 लोगों को सुरक्षित निकाला है और सेना तथा NDRF की टीमें लगातार बचाव में लगी हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने राज्य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है
*19* अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल 98 डॉलर पार, कतर से LNG सप्लाई भी अटकने की आशंका; महंगाई बढ़ सकती है
*20* ईरान का मिडिल-ईस्ट में
अमेरिकी बेस पर हमला, दावा- जॉर्डन में THAAD डिफेंस सिस्टम तबाह, कुवैत में ड्रोन ठिकाने को निशाना बनाया
*21* अमेरिका ने फिर फोड़ा टैरिफ बम: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10 फीसदी शुल्क
*==============================
*▶️मौसम पूर्वानुमान:24 जुलाई को सिरसा, हांसी,हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, दिल्ली व इनके आस पास गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है और शेष इलाकों में हल्की बारिश की थोड़ी बहुत संभावना*
*️25 जुलाई से मानसून फिर रहेगा कमजोर, केवल छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश की मामूली संभावना है*
*️28 से 31 तक केवल जीटी रोड व यमुना नदी से लगते इलाकों में ही मानसून एक्टिव होगा बाकी इलाकों में तब भी मानसून कमजोर रहेगा*
*31 जुलाई तक बारिश नहीं हुई तो जींद,हिसार,सिरसा और फतेहाबाद सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाएंगे*
