कविता
मुहब्बत लिख गया!
मंजुल भारद्वाज
कौन,कब,कहाँ
अपने शब्दों में
मेरी मुहब्बत
लिख गया
क़िस्सा,दास्ताँ
कहानी,कविता
नाटक,उपन्यास
लिखते लिखते
जीवन जीने का
सलीका लिख गया !
युक्ति,सूक्ति,
सूत्र, नीति
इतिहास
लिखते लिखते
वो इंसान होने का
राज लिख गया
कौन,कब,कहाँ
अपने शब्दों में
मेरी मुहब्बत
लिख गया!
————-
