राजकुमार कुम्भज की कविता- जॅंगल में मॅंगल

 

कविता

जॅंगल में मॅंगल

राजकुमार कुम्भज

____

जॅंगल में मॅंगल

एक बंदर झोपड़ी के अंदर

दमादम मस्त कलंदर

सबका साथ सबका विकास

अपनी बोतल अपना ग्लास

जाग मछंदर गोरख आया

जिसने खोया उसने पाया

इसकी टोपी उसका सिर

किसका जूता किसका सिर

गली में आज चाँद निकला

लालाजी का पाँव फिसला

हारे को हरिनाम

जीते को संसद

मैं तो आरती उतारूँ रे

संतोषी माता की

ढूँढो ढूँढो रे भीडू ढूँढो

टूटी माला टूटी पायल

कौन बचा कौन घायल

हाजी खाये अंडा

पकड़ा जाये पंडा

खेल खत्म पैसा हजम

बोलो चाय डिब्बे में गरम…..