हिसार के लांधड़ी चिकनवास टोल पर संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐतिहासिक महा रोड जाम किया
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर आज हिसार के लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा के पास सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 4 घंटे का ऐतिहासिक महा रोड जाम किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सभी किसान-मजदूर संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन किया।
किसान नेता सरदानन्द राजली ने जारी प्रेस बयान में कहा कि यह आंदोलन केवल एक चेतावनी और रिहर्सल है। यदि भाजपा सरकार अपनी मनमानी नीतियों से बाज नहीं आती और नए मंडी कानूनों को तुरंत वापस नहीं लेती, तो संयुक्त किसान मोर्चा आने वाले समय में बड़े और निर्णायक आंदोलन की शुरुआत करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह लड़ाई अब सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।किसान-मजदूर साथियों ने एक स्वर में ऐलान किया कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मिलकर सांझी लड़ाई लड़ेंगे। सरकार और प्रशासन यदि किसानों के अधिकारों पर हमला करेगा, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर स्तर पर मजबूती से मुकाबला किया जाएगा।आज के रोड जाम के दौरान किसान आंदोलनकारियों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एंबुलेंस, परीक्षा देने जा रहे स्कूली बच्चों, इमरजेंसी सेवाओं और सैनिकों के वाहनों को स्वयं खड़े होकर सुरक्षित रास्ता दिया।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गेट पास और बायोमेट्रिक की जबरदस्ती तुरंत बंद करो!नए खरीद नियम किसानों के खिलाफ हैं, इन्हें वापस लो!
ट्रैक्टर नाम प्लेट जैसी बेवजह शर्तें मंजूर नहीं!
जैसे पहले गेहूं की खरीद होती थी, वैसी ही व्यवस्था बहाल करो! किसान नेताओं ने कहा,एक तरफ किसान मौसम की मार से टूट रहा है, दूसरी तरफ सरकार उसे कागजी जाल में फंसा कर कुचल रही है। यह खुला अत्याचार है।उन्होंने चेतावनी दी गेहूं सरसों की फ़सल की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई और ये मंडी के काले कानून वापस नहीं लिए गए, तो मंडी से लेकर सड़कों तक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
आज के रोड जाम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ किसान नेता सुरजभान डाया,शमशेर नम्बरदार, ईश्वर वर्मा बाडोपट्टी,अनिल बैंदा,बलराज मलिक,राजीव मलिक, संदीप सिवाच, संदीप धिरणवास, कुलदीप पुनिया,अनिल गोरछी, सतबीर धायल,जसवीर सूरा,रोहतास राजली, मनोज सोनी, सुखबीर न्योली,कपूर बगला, तजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह हुड्डा, सतीश बैनिवाल,सारज भुल्लर,सुरेंद्र मान, गोपाल ओड,मुकेश दुर्जनपुर,सतबीर पुनिया, सत्यवान रेड्डू, धोला जेवरा, सत्यवान खेदड़,समुंद्र नम्बरदार, मुकेश घणघस,उमेद छान, प्रदीप मालिक, सुरेंद्र आर्य, बिजेंद्र भाम्भू,सतबीर घड़वाल, राजेश संदलाना, बृजलाल बहबलपुरिया, व्यापार मंडल अग्रोहा के अध्यक्ष,सतबीर डुड्डी, कृष्ण पाली, राजेश सुंडावास,बसाऊ राम, शमशेर बेरिया,कर्मबीर जलंधरा, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर साथी शामिल रहे। हरियाणवी कलाकार ईश्वर छात्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्रांतिकारी रागनियां प्रस्तुत की।
