जेफरी एपस्टीन की फाइल के खुलने के बाद दुनिया के सामने जो तस्वीर आई है,

जेफरी एपस्टीन की फाइल के खुलने के बाद दुनिया के सामने जो तस्वीर आई है,

 

गिरीश कुमार

 

जेफरी एपस्टीन की फाइल के खुलने के बाद दुनिया के सामने जो तस्वीर आई है, वह केवल एक व्यक्ति के अपराधों की कहानी नहीं है, बल्कि आधुनिक सत्ता-संरचना की गहरी परतों को उजागर करती है।

Jeffrey Epstein से जुड़ा मामला यह दिखाता है कि धन, सत्ता और प्रभाव के गठजोड़ किस प्रकार कानून और नैतिकता को पीछे धकेल सकते हैं। एपस्टीन पर वर्षों तक नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण, मानव तस्करी और प्रभावशाली लो येगों के साथ संबंधों के आरोप लगे। 2019 में गिरफ्तारी के बाद उसकी रहस्यमय मौत ने इस पूरे प्रकरण को और भी संदिग्ध बना दिया।

एपस्टीन प्रकरण की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसके संपर्कों में दुनिया के कई शक्तिशाली लोग शामिल बताए गए हैं जो राजनीति, उद्योग, वित्त और मनोरंजन जगत से जुड़े हुए बेहद प्रभावशाली नामों में शामिल हैं और वे सभी समाजिक जीवन में बड़े नैतिकता की चादर लपेटे दिखाई पड़ते हैं।

बहुत समय से यह सवाल उठता रहा कि क्या सत्ता और पूंजी के गठजोड़ ने लंबे समय तक इस अपराध तंत्र को संरक्षण दिया है?

यह घटना केवल एक व्यक्ति की विकृत मानसिकता का मामला नहीं लगती बल्कि उस सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था की भी आलोचना को जन्म देती है जिसमें धन और प्रभाव रखने वाले लोग अक्सर जवाबदेही से बच निकलते हैं। पूंजी के अत्यधिक केंद्रीकरण वाली व्यवस्था में शक्ति कुछ हाथों में सिमट जाती है, और वही शक्ति प्रायः कानून, मीडिया और संस्थाओं को प्रभावित करने लगती है।

पूरे दुनिया भर में मानव तस्करी और यौन शोषण एक गंभीर समस्या है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों की रिपोर्ट बताती है कि हर साल लाखों महिलाएँ और बच्चियाँ तस्करी और शोषण का शिकार बनती हैं। ऐसे मामलों में अक्सर गरीब व हाशिए पर रहने वाले या कमजोर सामाजिक समूह सबसे आसान शिकार बनते हैं।

 

एपस्टीन की फाइलें और उससे जुड़े दस्तावेज यह संकेत देती हैं कि शोषण की यह व्यवस्था कितनी संगठित और प्रभावशाली है। यह मामला हमें यह सोचने के लिए मजबूर करता है कि केवल किसी एक अपराधी को सजा देना पर्याप्त नहीं है, उन पूंजीवादी संरचनाओं को भी समझना और बदलना जरूरी है जो ऐसे अपराधों को पनपने का अवसर देती हैं।

 

समाज के सामने असली चुनौती यही है कि, क्या हम ऐसी पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था बना सकते हैं जिसमें चाहे कोई कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर न हो?

ध्यान रहे एपस्टीन केवल एक नाम है।

आज हमारी सभ्य मानव समाज और संस्थाएँ सजग न हुई, तो ऐसे कई “एपस्टीन” पैदा होते रहेंगे और कमजोर वर्ग समुह को अपना आसान शिकार बनाते रहेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *