कवि राजकुमार कुम्भज की 2025 में पांच कविता-पुस्तकें प्रकाशित

कवि राजकुमार कुम्भज की 2025 में पांच कविता-पुस्तकें प्रकाशित

इन्दौर।समकालीन हिंदी कविता के चर्चित व सक्रिय वरिष्ठ कवि इन्दौर शहर निवासी राजकुमार कुम्भज की इस वर्ष  2025 में पाँच स्वतंत्र कविता-पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।

राजकुमार कुम्भज द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि अब तक उनकी कुल 69 स्वतंत्र कविता-पुस्तकों का प्रकाशन देश के विभिन्न प्रकाशकों द्वारा किया गया है और प्रकाशक समयानुसार समुचित रायल्टी भी भेज रहे हैं।

ये उनके जीवन का 79 वाँ वर्ष चल‌ रहा है। राजकुमार कुम्भज का आगामी 12 फ़रवरी  को जन्म दिन है। उन्हें उनकी प्रकाशित कविता-पुस्तकों सहित जन्मदिन की शुभकामनाऍं फ़ोन नंबर 0731-2543380 पर दे सकते हैं। कवि कुम्भज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।

राजकुमार कुम्भज इन्दौर शहर के एक ऐसे रचनाकार हैं जिनकी कविताओं का शुमार तार सप्तक में किया गया है। वे सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ द्वारा संपादित चौथा सप्तक के सम्मानित तथा महत्वपूर्ण कवि माने जाते हैं।

मित्रों की ओर से वरिष्ठ कवि राजकुमार कुम्भज को विशेषतः शुभकामनाओं से नवाज़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *