किसान मजदूर की रागनी
डॉ रणबीर सिंह दहिया
1****
खेत क्यार खूब कमाया रै,
करकै नै कमाल दिखाया रै,
संघर्ष का राह अपनाया रै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का।।
1
देश की आजादी खातर अपनी ज्यान खपाई हमनै
पंजाब हरियाणा बिहार मैं न्यारी रीत चलाई हमनै
अंगरेजां का भूत बनाया रै,
सब किमैं दा पर लगाया रै,
फेर देश आजाद कराया रै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का।।
2
देश आजाद होये पाछै हम हरित क्रांति ल्याये भाई
खेत क्यार कामवण तैं हम कदे नहीं घबराये भाई
हिंदुस्तान आगै बढ़ाया सै,
सात आसमान चढ़ाया सै,
हटकै नै संघर्ष चलाया सै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का।।
3
हमनै पहले भी संघर्ष करे उणमैं लाठी गोली खाई रै
जय जवान जय किसान की बढ़िया तस्वीर बनाई रै
सरहद पै नाम कमाया सै,
देश का सम्मान बढ़ाया सै,
जवान कदे ना घबराया सै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का।।
4
तीन काले कानूनों के खिलाफ आज आवाज उठाई
जुल्मो सितम कै साहमी लड़ण की रिवाज चलाई
हम आगै बढ़ते जारे भाई,
संघर्ष बिगुल बजारे भाई,
रणबीर कलम चलारे भाई,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का।।
2***
तख्ता पलट
कानून वापस कराणे नै तख्ता पलट कराणा होगा ।।
मजदूर किसान नै एक होकै सबक सिखाणा होगा।।
1
जो कदे बी मिट सकै ना वा मुनाफे की भूख जागरी
कड़े मुकाबले की कसूती दुनिया में या होड़ लागरी
दैत्य रुपी या कॉर्पोरेट हमनै पूरी ढालां छांगरी
म्हारे बरगे देशों की सरकार इनके पाछै पाछै भारी
किसान मजदूर नै जनको इनका खेल समझाना होगा
मजदूर किसान नै एक होकै सबक सिखाणा होगा।।
2
तबाह होते किसानों की इणनै कति प्रवाह कोण्या
उजड़ रहे मजदूरों की तै इंणनै दीखती
आह कोण्या
किसान मजदूर व्यापारी घेरे छोड्ड़ी जीण की राह कोण्या
इनका भला सोचै कॉर्पोरेट दिखाई देवै चाह कोण्या
आत्महत्या सै गलत रास्ता राह असली दिखाणा होगा
मजदूर किसान नै एक होकै सबक सिखाणा होगा।।
3
किसान मजदूर कमा कमा इनके खूब खजाने भरते
किसान मजदूर सूख तैं जीलें उस राह पां
ना धरते
म्हारे नौजवान बेटी बेटियां की कति चिंता ना करते
ऊपर तैं अकड़ दिखाते भीतर भीतर घणे ये डरते
डबोया चाहवैं लुटेरे हमनै ना डूबैं तैरकै बताणा होगा
मजदूर किसान नै एक होकै सबक सिखाणा होगा।।
4
किसान मजदूर की एकता समों की मांग बतावैं भाई
मिलजुल कै सारे आंदोलन का बेड़ा पार लगावैं भाई
म्हारी एकता तोड़ण खातर चाल खूब चलावैं भाई
रणबीर बरोने आला बी सोच समझ कै कलम उठावै भाई
लुटेरयां की पिछाण करकै पाठ पढाणा होगा
मजदूर किसान नै एक होकै सबक सिखाणा होगा।।
3***
असली चेहरा
हुकुमत का असली चेहरा , चौड़े मैं दिखाई देरया, आज तोड़ खुलासा होग्या रै।।
1
नब्बै तै कति मार दिए या दस की चांदी करदी
म्हारी गौज खाली करकै या अंबानी की भरदी
किसान मजदूर आवाज उठावै,थारी सरकार दबाया चाहवै, घणा मोटा रास्सा होग्या रै।।
2
किसान नै डेरे गेर दिए दखे दिल्ली के मां जाकै
सरकार नै मुंह फेर लिए दखे ये बैरीकेट लगाकै
घणे सब्ज बाग दिखाए थे, लाकै घणा जोर बहकाए थे, घणा तमाशा होग्या रै।।
3
अंबानी तैं थारा मुल्हाजा जनता और ना झेलैगी
संघर्ष करैगी मिलजुल थामनै जरूर दखे पेलैगी
हमतो खेत खलिहान कमावैं,थारे बंगले आलीशान बनावैं,म्हारा मुश्किल बासा होग्या रै।।
4
जनता के संघर्ष बढैंगे पक्का जानो मोदी जी
तीन बिल वापसी की मांग दिलतैं मानो मोदी जी
रणबीर सिंह नै या बात बताई, गाम गाम मैं अलख जगाई, बेरा सबनै खासा होग्या रै।।
