कर्मचारी संगठनों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा
आल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर चंडीगढ़, चंदौली, बनारस, शाहजहांपुर, कानपुर देहात से डीएम के जरिये भेजे गए ज्ञापन, दिल्ली में पीएमओ को सौंपा मांगपत्र

आल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर आज देशभर के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर आठवें वेतन आयोग की समयबद्ध रिपोर्ट तैयार करके देने, एनपीएस, यूपीएस कर्मचारियों को रिटायर्ड होने पर ओपीएस का विकल्प देने आदि की मांग की गई।
आल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार को देशभर से विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। डॉ पटेल के मुताबिक सोमवार को दिल्ली, चंडीगढ़, चंदौली, बनारस, शाहजहांपुर, कानपुर देहात दिल्ली के अलावा हर जगह जिलाधिकारी के माध्यम से दिल्ली में पीएमओ प्रस्ताव भेजा गया। फेडरेशन ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें केंद्र सरकार को प्रस्तुत करने के लिए अधिकतम 200 दिन का अधिकतम समय दिया जाए। यूपीएस/एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए सेवानिवृत्ति एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर भी लागू किया जाए।
