आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने दिल्ली और पुणे में मीटिंग के शेड्यूल जारी किए

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने दिल्ली और पुणे में मीटिंग के शेड्यूल जारी किए

 

आल इंडिया एनपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह पटेल ने बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि आठवें केंद्रीय पे कमीशन ने दिल्ली और पुणे में अपनी मीटिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब भरोसा हो रहा है कि आयोग अपने काम की गति पकड़ रहा है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनजीत सिंह पटेल ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन इसके लिए आयोग का हृदय से स्वागत करती है और आभार प्रकट करती है।

आयोग के निदेशक ने अपने पत्र में लिखा है कि दी हुई तिथियों में केंद्रीय कर्मचारी संगठन अपने परिपत्र आयोग को सौंप सकते हैं। इससे पहले उन्हें अपाइंटमेंट लेना होगा। मनजीत सिंह पटेल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही आयोग, हमारी संस्था को भी अपने सुझाव रखने का अवसर प्रदान करेगा। फिलहाल अप्रैल 28, 29 और 30 को आयोग दिल्ली में और मई 4 और 5 को पुणे में इंटरेक्शन करेगा। इच्छुक संगठन/यूनियन अपील कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *