बारा फरवरी की हड़ताल पूरे देश में छावैगी भाई

 रागनी

बारा फरवरी की हड़ताल पूरे देश में छावैगी भाई

डॉ रणबीर सिंह दहिया

 

बारा फरवरी की हड़ताल पूरे देश में छावैगी भाई।।
म्हारी केंद्र सरकार की करतूत साहमी लियावैगी भाई ।

1

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संघर्ष का आह्वान बताया

कर्मचारी संघों नै भी साथ मैं अपना झंडा ठाया

श्रम अधिकारों की खातर बिगुल बजाई जावैगी भाई।।

2

मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द करने की मांग उठाई

न्यूनतम वेतन तीस हजार होवै

सोच समझ कै मांग करी सै ताकि होज्या पेट भराई

ठेका प्रथा निजीकरण हो बंद सांस इनपे चढ़ावैगी भाई।।

3

इकतीस दिसंबर हाई कोर्ट नै जो फैसला सुनाया सै

अस्थाई कच्चे कर्मी और स्कीम वर्कर पक्का चाहया सै

खाली पदों पै हो भरती स्थाई इसका बिगुल बजावैगी ।।

4

निर्माण मजदूरों का पोर्टल शुरू करो मांग चाही या

बीबी जी राम जी रद्द करो की  मांग साहमी ल्यायी या

न्यूनतम पेंशन एक हजार महिने की जनता चाहवैगी ।।

5

बिजली बिल दो हजार पच्चीस रद्द करना होगा

पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो न पिछै हटना होगा

पूरे देश मैं ये मांग उठा जोर का संगठन बिगुल बजावैगी भाई।।

6

असंगठित क्षेत्र मजदूरों की हो सामाजिक सुरक्षा मांगूं

बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआई ना हो लागू

एमएसपी और खरीद गारंटी मांग किसानी ठावैगी भाई।।

7

कर्जे हों माफ किसान मजदूरों के

रणबीर मारै या महंगाई

कई संगठनां नै मिलकै देश व्यापी बिगुल बजाई

परमाणु ऊर्जा बीज के बिल  चिता मैं जलावैगी भाई।


लेखक- डॉ रणबीर सिंह दहिया