डॉ रणबीर दहिया की रागनी- तार्किक बातां के हिम्माती डार्विन ज्याण खपाई हमेश

डॉ रणबीर दहिया की रागनी- तार्किक बातां के हिम्माती डार्विन ज्याण खपाई हमेश

 

तार्किक बातां के हिम्माती डार्विन ज्याण खपाई हमेश।।

झूठी बात नहीं ये सारी दे इतिहास गवाही हमेश।।

1

चार्वाक नै वेदां की पारलौकिकता पै सवाल उठाया था

घोर निंदा पड़ी औटनी उसका लिख्या सब जलाया था

आज तलक ये बात सारी हमतैं गई छिपाई हमेश।।

2

यूरोप मैं कॉपरनिक्स का रूढ़िवाद नै भूत बनाया

गैलीलियो तैं फांसी सुनादी मुश्किल तैं पैंडा छुटवाया

तार्किकता की कट्टरवाद तैं हुई सै लड़ाई हमेश।।

3

सर्वाट्स नै दुनियावी कारण बताए बीमारी के

ब्रूनो बोल्या ईश्वरीय कारण नहीं बीमारी म्हारी के

तार्किकता नै प्रकाश की भारत में लौ जलाई हमेश ।।

4

दोनों वैज्ञानिक पुरोहितों नै जिन्दा जलाए बताऊँ मैं

वैज्ञानिक म्हारे पुरोहितों तैं लड़े सैं हमेश दिखाऊं मैं

रणबीर अन्त मैं तर्क नै या पुरोहिती हराई हमेश।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *