एआईएनपीएसईएफ ने अंडमान निकोबार में टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया
-
10 हजार अध्यापकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजकर परीक्षा से राहत देने की करेंगे मांग
आरटीई एक्ट 2009 के तहत शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एआईएनपीएसईएफ ने अंडमान-निकोबार के रवि तीर्थ भवन दिगलीपुर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया । इस हस्ताक्षर अभियान के जरिये अंडमान निकोबार के करीब 10 हजार अध्यापक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करेंगे कि आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त हुए अध्यापकों को इस परीक्षा से राहत दी जाए। फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि जैसे ही हस्ताक्षर अभियान पूरा हो जाएगा यह बैनर सेवा तीर्थ भेज दिया जाएगा।
