कुरुक्षेत्र के नैंसी गांव में तर्कशील मेले का आयोजन

कुरुक्षेत्र के नैंसी गांव में तर्कशील मेले का आयोजन

 

चंडीगढ़। तर्कशील सोसाइटी हरियाणा द्वारा 15 फरवरी, 2026 को गांव नैसी जिला कुरुक्षेत्र में तर्कशील मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जसप्रीत कौर व कर्मजीत ठसका ने किया।

पंजाबी फिल्मों एवं टी.वी. के कलाकार एकत्र सिंह के नेतृत्व मे चंडीगढ़ स्कूल ऑफ ड्रामा की टीम ने नाटक ‘ ठगी ‘ और ‘ ब्लाकी राम ‘ नाटक तथा कोरियोग्राफी ‘ मजदूर दी लुट ‘ व देश नू चल्लो ‘ प्रस्तुत किए। तर्कशील जादूगर ‘फरियाद सन्याना’ व ‘राम प्रसाद’ की टीम ने ‘चमत्कारों का पर्दाफाश ‘ शो में विभिन्न मैजिक ट्रिक्स दिखाए व उनकी व्याख्या भी प्रस्तुत की।उन्होंने इस के साथ ही चमत्कारों में न फंसने की अपील की और बताया कि दुनिया में चमत्कार के नाम पर आम जन की लूट की जाती है।

बलजीत भारती महासचिव ने तर्कशील सोसाइटी का परिचय देते हुए संस्था की 23 शर्तों की चुनौती रखी जिसे दुनियां का कोई भी व्यक्ति करके करोड़ों का इनाम जीत सकता है। रेयांश कुंडू व सुभाष तितरम ने तर्कशील साहित्य की प्रदर्शनी लगाई जिसमें लोगों ने भारी संख्या में पुस्तकें खरीदीं ।

कार्यक्रम का प्रबंध नैसी इकाई के प्रधान बलचित्र सिंह ढिल्लों ने किया जिसमें अन्य साथियों रवनीत गिल, करमजीत ठसका ने भरपूर सहयोग किया। राज्य कमेटी की ओर से बलजीत भारती, ईश्वर सिंह, अनुपम सिंह, आत्मा सिंह, हरबिलास, सुभाष तितरम व परविंदर सिंह उपस्थित रहे। कंवलजीत सिंह ढिल्लों सरपंच व दिलबाग सिंह गुराया समाज सेवी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की एवं आर्थिक सहयोग भी किया। यह कार्यक्रम स्मृति शेष तर्कशील साथी टहल सिंह गिल को समर्पित रहा,जिनकी कुछ वर्ष पूर्व एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी ,साथी टहल सिंह गिल इलाके में तर्कशील मेले करवाने के नाम से जाने जाते थे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत एवं स्थानीय लोगों का बेहद सहयोग रहा।कार्यक्रम में जनवादी लेखक संघ , भारतीय किसान यूनियन,मजदूर यूनियन तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-गुरमीत अंबाला/बलजीत भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *