बदायूं में ओपीएस बहाली रैली में शामिल हुए बड़ी संख्या में कर्मचारी, दिल्ली पहुंचने का जताया संकल्प

 

नई दिल्ली। पुरानी पेंशन बहाली (OPS बहाली) आंदोलन के अगले चरण 17नवंबर को दिल्ली चलो पेंशन जयघोष रैली की अपील करने नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत AINPSEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल मंगलवार को बदायूं पहुंचे।

वहां उनकी अपील पर हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने 17 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का संकल्प लिया और ऐलान किया कि कोई ताकत अब उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोक नहीं पाएगी। यह कारवां पेंशन बहाली से पहले नहीं रुकेगा।

इससे पहले शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में पेंशन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया था। नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल ने रैली को संबोधित किया था रैली का प्रभारी अंकुर त्रिपाठी विमुक्त और विनोद छावला जी के द्वारा किया गया।

रैली में लोक निर्माण विभाग के संगठन प्रदेश अध्यक्ष जेपी पांडे और उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम जी मौजूद रहे। शाहजहांपुर से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी 17 नवंबर को जंतर मंतर दिल्ली की रैली में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि पटेल इससे पहले लखनऊ में भी रैली कर चुके हैं। उनकी रैलियों को कर्मचारियों का भारी समर्थन मिल रहा है।