कौन है आस्टिन?  जो ट्रंप के घर में घुस गया था और मारा गया

कौन है आस्टिन?  जो ट्रंप के घर में घुस गया था और मारा गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित ‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट में एक युवक ने घुसने की कोशिश की,हालांकि, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने आस्टिन टकर मार्टिन नामक हथियारबंद घुसपैठिए को मौके पर ही ढेर कर दिया. आइये जानते हैं कि यह हमलावर कौन था और उस रात ट्रंप के रिसॉर्ट के बाहर आखिर क्या हुआ था?

समाचार एजेंसियों का कहना है कि 21 वर्षीय ऑस्टिन अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का रहने वाला था. सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी के मुताबिक, ऑस्टिन पिछले कई दिनों से लापता था और उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

बीबीसी के मुताबिक एजेंट्स और पाम बीच काउंटी शेरिफ़ ऑफ़िस के एक अधिकारी ने उस युवक को रोका. शेरिफ़ रिक ब्रैडशॉ ने पत्रकारों को बताया कि सुरक्षा टीम को शख़्स के पास से पेट्रोल का डिब्बा और एक शॉटगन मिले हैं.

ब्रैडशॉ ने बताया कि पहले युवक को हथियार छोड़ने का आदेश दिया गया, उसने पेट्रोल का डिब्बा तो नीचे रखा लेकिन शॉटगन को चलाने की पोज़ीशन में उठा लिया. उसी समय एजेंट्स ने गोली चलाई ताकि ‘ख़तरे को ख़त्म किया जा सके’.

घटना के दौरान दो एजेंसियां सक्रिय थीं, सीक्रेट सर्विस और शेरिफ़ ऑफ़िस. किसी अधिकारी को चोट नहीं लगी.

ट्रंप और उनका परिवार सुरक्षित

ट्रेज़री सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने फ़ॉक्स न्यूज़ को बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है. ट्रंप और उनका परिवार सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसे हमले नहीं होने चाहिए.

“राष्ट्रपति के चारों ओर सुरक्षा घेरे पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हैं और सीक्रेट सर्विस अब 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हत्या के प्रयास के समय से कहीं बेहतर है.”

बेसेंट ने इस तरह की राजनीतिक हिंसा के लिए ‘लेफ़्ट को ज़िम्मेदार’ ठहराया।

बताया जा रहा है कि एजेंट्स और पाम बीच काउंटी शेरिफ़ ऑफ़िस के एक अधिकारी ने उस युवक को रोका. शेरिफ़ रिक ब्रैडशॉ ने पत्रकारों को बताया कि सुरक्षा टीम को शख़्स के पास से पेट्रोल का डिब्बा और एक शॉटगन मिले हैं.

बीबीसी के व्हाइट हाउस रिपोर्टर बर्नड डेबसमैन जूनियर का कहना है कि ट्रंप अपने मार-आ-लागो के घर से दूर थे. फिर भी यह गोलीबारी चौंकाने वाली है.

उन्होंने कहा, “मैं कई दफ़ा मार-आ-लागो गया हूं. दो बार तो हाल ही में दिसंबर और जनवरी में गया था. वहां बहुत कड़ी सुरक्षा रहती है. बाहर का सुरक्षा घेरा स्थानीय पाम बीच शेरिफ़्स संभालते हैं और अंदर का सीक्रेट सर्विस. आने वाले लोगों की तलाशी होती है, गाड़ियों और बैग्स को डॉग्स और मेटल डिटेक्टर से जांचा जाता है.”

“इतनी सख़्त सुरक्षा ही वजह हो सकती है कि हमलावर को जल्दी ही रोका गया और अंदर तक नहीं जा पाया. भले ही ट्रंप और उनकी निजी सुरक्षा टीम वहां न हो, लेकिन सुरक्षा बनी रहती है. मार-आ-लागो में अक्सर बड़े रिपब्लिकन नेता और अमीर कारोबारी आते रहते हैं. अभी भी मारे गए शख़्स और उसके मक़सद को लेकर कई सवाल बाकी हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *