आज विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2026 पर विशेष
स्वास्थ्य के लिए एक साथ विज्ञान के साथ खड़े रहें
इस वर्ष, 2026, विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है “स्वास्थ्य के लिए एक साथ। विज्ञान के साथ खड़े रहें।” यह विषय वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है, खासकर व्यापक गलत सूचना के बीच। यह मजबूत, अधिक लचीली स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली बनाने के लिए लोगों, जानवरों और ग्रह की भलाई को जोड़ने वाले एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। अनुसंधान-संचालित नीतियों और अंतरराष्ट्रीय टीम वर्क पर ध्यान केंद्रित करके, इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल को हर जगह, हर किसी के लिए सुलभ बनाना है।
7 अप्रैल को जब दुनिया ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मना रही है, भारत में यह सवाल और गंभीर हो उठता है – क्या देश के हर नागरिक को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल पा रही हैं? संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन के अधिकार की गारंटी देता है, लेकिन मौजूदा बजट, नीति और व्यवस्थाएं इस मूलभूत अधिकार को महज़ कागज़ों तक सीमित कर रही हैं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की वर्ष दर वर्ष थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 थीम: स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 थीम: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 थीम: सभी के लिए स्वास्थ्य
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 थीम: हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 थीम: सभी के लिए एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 थीम: नर्सों और दाइयों का समर्थन करें
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019 थीम: सार्वभौमिक स्वास्थ्य: हर कोई, हर जगह
स्वास्थ्य के बारे में 10 महत्वपूर्ण पंक्तियाँ:
1.स्वास्थ्य ही धन है: यह जीवन का सबसे अनमोल रतन है, जिसके बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।
2.शारीरिक और मानसिक संतुलन: स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारियों से मुक्ति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना है।
3.पौष्टिक आहार: स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार (फल, सब्जियां) लेना बहुत आवश्यक है।
4.नियमित व्यायाम: रोजाना व्यायाम, योग या सैर करने से शरीर सक्रिय और मजबूत बना रहता है।
5.पर्याप्त नींद: शरीर को तरोताजा और दिमाग को शांत रखने के लिए 7-9 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है।
6.स्वच्छता का महत्व: निजी स्वच्छता (हाथ धोना, ब्रश करना) और आसपास की सफाई बीमारियों से बचाव करती है।
7.पानी की पर्याप्त मात्रा: शरीर को हाइड्रेटेड रखने और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए खूब पानी पीना चाहिए।
8.व्यसनों से दूरी: शराब, धूम्रपान और जंक फूड से परहेज करना एक स्वस्थ जीवन का आधार है।
9.सकारात्मक सोच: मानसिक स्वास्थ्य के लिए तनावमुक्त रहना और सकारात्मक सोच रखना बहुत जरूरी है।
10.नियमित चेकअप: समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर हम गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रणबीर दहिया की एक रागनी
सात अप्रैल छब्बीस नै विश्व स्वास्थ्य दिवस जागा मनाया।।
हरियाणा का स्वास्थ्य ढांचा नहीं जरूरतों पै पूरा उतर पाया।।
1
हरियाणा मैं यों माताओं का स्वास्थ्य किसा आज बताऊं मैं
एनीमिया की शिकार कई सरकारी आंकड़े आज दिखाऊं मैं
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे पांच मैं महिला का हाल दिखाया।।
2
बहोत बालक भी हरियाणा के नहीं पूरे माप दंड दिखा रहे रै
सर्वे मैं बहोत घने बालक अंडर वेट के पाले मैं बिठा रहे रै
एनीमिया के भी शिकार कई सर्वे पांच नई पूरा हिसाब लगाया।।
3
स्वास्थ्य का बाजारीकरण बंद करो जे एस ए नै आवाज लगाई
निजी स्वास्थ्य सेवाओं के सही नियंत्रण की बहुत बार मांग उठाई
निजीकरण नै जनता का स्वास्थ्य बुरे हालत मैं पहुंचाया।।
4
मरीजों के स्वास्थ्य के हकों पै जन स्वास्थ्य अभियान सुझावै सै
सरकारी स्वास्थ्य ढांचा करो मजबूत बजट भी बढ़वाया चाहवै सै
रणबीर नै सात अप्रैल पै जोड तोड़ करकै यो छंद सै बनाया ।।
————————————-
