रणबीर दहिया की हरियाणवी रागनी- लोहड़ी का त्यौहार

 

हरियाणवी रागनी

लोहड़ी का त्यौहार

रणबीर दहिया

 

जनवरी तेरां नै आये साल त्यौहार लोहड़ी जावै मनाया।।

सुन्दरी मुन्दरी का ब्याह दूल्हा भट्टी नै इस दिन करवाया।।

1

किसानों का त्यौहार भी कहते पंजाब हरियाणे मैं

फसल काटी जा दूजी की हो बोवण की तैयारी समाणे मैं

आग बालकै उसके  चौगिरदें घूम कै जाता रंग जमाया।।

2

खील मूंगफली रेवडी बैठ आग चौगीरदे खाते भाई

मिलकै सारे मनावैं लोहड़ी हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई

मौसम इस दिन के पाछै बसन्त का यो आता दिखाया।।

3

सन्त कबीर की पत्नी लोई की याद मैं भी जाती मनाई

पूरे उत्तर भारत मैं धूम धाम तैं मनाई जाती बताई

रेवड़ी मूंगफली खील खावण का मौका गजब बताया।।

4

आग के चौगिरदें नौजवान भंगड़ा जमकै पावैं भाई

लड़की महिला भी हो कट्ठी गिद्दा खूबै ए जमावैं भाई

रणबीर सिंह नै भी इसपै दिल लगाकै यो छंद बनाया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *