कवयित्री सुमन नागर ‘जगद्धात्री सम्मान’ से सम्मानित

कवयित्री सुमन नागर ‘जगद्धात्री सम्मान’ से सम्मानित

गुरुग्राम में अहम् ब्रह्मास्मि नव उद्घोष फाउंडेशन ने 28 मार्च को भव्य समारोह में दिया सम्मान

अहम् ब्रह्मास्मि नव उद्घोष फाउंडेशन संस्था के तत्वावधान में 28 मार्च को ‘नारी शक्ति विशेष’ के संदर्भ में गुरुग्राम( हरियाणा) में एक विद्यालय के सभागार में आयोजित शानदार कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवियित्रों एवं साहित्यिकारों की मौजूदगी में लेखिका एवं कवयित्री सुमन नागर को लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘जगद्धात्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया रही।

संस्थापिका दीपशिखा श्रीवास्तव ‘दीप’ के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ कीर्ति काले, हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक डॉ मुक्ता, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सविता चड्ढा, गृह मंत्रालय की पूर्व उपनिदेशक नमिता राकेश आदि गणमान्य साहित्यकार सुमन नागर को ‘जगद्धात्री सम्मान’ प्रदान करते समय मौजूद रहे।

स्त्री विशेष के इस कार्यक्रम में कवयित्री एवं लेखिका सुमन नागर ने कविता के रूप में समाज पर कटाक्ष- “अच्छी लड़कियाँ” की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियाँ बटोरीं और सबका दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *