संसार “समारोह में विदेशी कवियों द्वारा पढ़ी गईं कविताएं

“संसार “समारोह में विदेशी कवियों द्वारा पढ़ी गईं कविताएं

रजा फाउंडेशन ने दिल्ली में किया था आयोजन

गत दिनों अपने रज़ा फाउंडेशन के “संसार “समारोह में विदेशी कवियाँ द्वारा पढ़ी गयी कविताओं के अनुवाद की श्रृंखला में तेजी ग्रोवर, रश्मि भारद्वाज , अणुशक्ति सिंह और पूनम अरोड़ा द्वारा अनुदित कविताएँ पढ़ीं।

आज आप पढ़िये शोभा अक्षर द्वारा अनुदित कविताएँ

******

आंद्रे की समकालीन अंग्रेज़ी कविताएं उन आवाज़ों में से एक हैं, जो विस्थापन की पीड़ा, पहचान के द्वंद्व, यात्रा के दौरान उपजे जटिल संबंधों और युद्ध की विभीत्सिका को गहराई से उकेरती हैं।

वेनिस में जन्मे (ईरानी पिता और इतालवी मां के घर), अबू धाबी में पले-बढ़े और अब अमेरिका में बस चुके इस कवि की रचनाएं व्यक्तिगत अनुभव को वैश्विक संदर्भ से जोड़ती हैं। उनकी भाषा संयत, बौद्धिक और कभी-कभी व्यंग्यात्मक होती है, जो पाठक को आराम नहीं करने देती।

आंद्रे अनुवादक होने के कारण बहुभाषी संवेदना से समृद्ध हैं। वे निर्वासन साहित्य के संग्रह ‘The Heart of a Stranger’ के संपादक भी हैं, जो उनकी वैश्विक दृष्टि को दर्शाता है। उनकी रचनाएं भावुकता से परे बौद्धिक गहराई और सूक्ष्म राजनीतिक टिप्पणी के लिए जानी जाती हैं। वे बताते हैं कि समय, स्मृति और स्थान का संबंध कितना नाज़ुक है और यही उनकी कविता की सबसे बड़ी ताक़त है। समकालीन विश्व में जहां सीमाएं धुंधली पड़ रही हैं, उनकी कविताएं हमें याद दिलाती हैं कि घर कभी एक जगह नहीं, बल्कि एक सतत खोज है।

– शोभा अक्षर

परिचय

आंद्रे नाफ़िस साहेली ‘द प्रॉमिस्ड लैण्ड : पोएम्स फ्रॉम इटिनरेण्ट लाइफ’ (पेंगुइन बुक्स, २०१७) और ‘हाई डेजर्ट’ (ब्लडेक्स बुक्स, २०२२) के लेखक हैं। वे ‘द हार्ट ऑफ़ ए स्ट्रेंजर : एन एन्थोलॉजी ऑफ़ एग्जाइल लिटरेचर’ (२०२०) के सम्पादक हैं, जो कविता, कथा और कथेतर का एक संकलन है, जिसमें छह महाद्वीपों में निर्वासन के अनुभव का वर्णन है, जिसमें चौबीस भाषाओं के सौ से अधिक योगदानकर्ताओं का योगदान है। एक अनुवादक के रूप में उन्होंने होनोरे डी बाल्ज़ाक, एमिल जोला, एलेसेण्ड्रो स्पाइना, अब्देलातिफ़ लाबी, रचिद बौडजेड्रा, फ्रैंकेटियेन, रिबका सिभातु, ताहर बेन जेलौन और फैबियो फ्रांजिन की रचनाओं का अनुवाद किया है। इनमें से अनेक अनुवादों को नेशनल पब्लिक रेडियो, द गार्जियन और फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा ‘वर्ष की पुस्तकें’ के रूप में चुना गया। आप कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, डेविस में अँग्रेजी, फ्रेंच और इतालवी के सहायक प्रोफेसर हैं।

****

एक अनजान चीज़ की तड़प

( मेरी माँ के लिए)

हमारा परिवार अब निर्वासित सरकार बन चुका है; आपसे मिलना ऐसा है जैसे एक दयालु, उदास मन्त्री को सम्मान देना, जो अतीत, वर्तमान और भविष्य से समान रूप से डरता है। दो छोटे कमरे खाने और सोने के लिए; केवलजरूरी चीजें ही डिब्बों में बन्द होने से बचीं जब तक उनका गन्तव्य तय नहीं हुआ।

फिर भी, वे प्रतीक्षा करती हैं। अभी के लिए यही घर है-फ्लोरेंस के बाहर एक छोटा शहर जहाँ सड़कें सुनी हैं और बुजुर्ग अपने गले बाहर निकालते हैं जैसे कछुए शिकारी गिद्धों पर नजर रखने के लिए। जब दूर होते हैं, हम केवल थोड़ी बातें करते हैं: अर्द्धछाया में दो बोलती सिर।

मैं आपको देखता हूँ : एक गृहिणी बिना घर के, पति भी नहीं। सब सोचते हुए, मैं बिना परवाह के एण्टासिड चबाता हूँ… आपका छोटा बेटा, आपका सहायक या अड्डा, पूरा दिन अपने कमरे में बन्द रहता है और एलियंस, नाज्जी या आतंकवादियों को मारता है अपने कंसोल पर, लगभग जैसे हमारी जिन्दगियों को फिर से जीतने के युद्ध की तैयारी कर रहा हो।

2

*****

वाण्टेड मैन

(मेरे पिता के लिए)

एक रात वे तुम्हें लेने आए, और चालीस दिन बाद, तुम लँगड़ाते हुए घर लौटे, कपड़े तीन नम्बर बड़े।

पैसे गायब हो गये, और जैसे मासूम आदमी अक्सर करते हैं, तुम वहीं ठहरे रहे, जबकि चोर पहाड़ों की ओर भाग गये।

जब क़ानून ने इसे समझा, तब तक तुम जान चुके थे

कि कैसे आदमी जिगसॉ पज्जल के टुकड़ों की तरह जुड़ सकते हैं, जब चालीस लोग आठ के लिए बने कमरे में रहते हैं।

तीन दशकों की उस हॉटहाउस की जिन्दगी का मामूली इनाम… रिहाई के महीनों बाद, तुम उस भ्रमित चेहरे के साथ थे

जो एक चरित्र अभिनेता का होता है

जिसे कोई भूमिका नहीं मिली।

इस बीच शहर बढ़ता गया एक नयी जंग, एक नयी तेजी, हर कोई काम करता रहा, सिवाय तुम्हारे।

अच्छी बात ये थी कि अब तुम्हें जॉनी कैश के गानों का आकर्षण मिला

3

****

मार्को पोलो की यात्राएँ : एक उपसंहार

जब तुम घर लौटो, जीवन भर की यात्राओं के बाद, अपने दोस्तों और परिवार को मत ढूँढ़ो; वे मर चुके होंगे जब तुम दूर थे, या मान लिया कि तुम मर गये और तुम्हें भूल चुके हैं। अगर तुम्हें उनमें से कोई मिल भी जाए, कुछ मत कहो। उन्हें उन सभी जगहों के बारे में मत बताओ जहाँ तुम गये, या उन लोगों के बारे में जिन्होंने तुम्हारे दिल को बदल दिया। वे कहेंगे कि तुम पैसे के लिए सब बना रहे हो, या और भी बुरा, क्योंकि तुम झूठे हो और तुम्हारी कहानियाँ जो भी हों, वे कभी बहुतों को तुम्हारे क़दमों पर चलने के लिए प्रेरित नहीं करेंगी। यात्रा कठिन है और जीवन पहले से ही कठिन है।

इसके अलावा, तुम्हारा सिर बाहर देश में इतना बड़ा हो गया कि घर की गुरुत्वाकर्षण से बाहर हो गया।

वे इसे भी माफ़ नहीं करेंगे। उन्हें झूठ बोलो कहो कि तुमने घर की कभी कमी नहीं महसूस की और केबल दुर्घटना से लौटे, या कुछ मामलों को निपटाने के लिए। उन्हें मत बताओ कि दुनिया हमसे केवल विदेशी भूमि में, अजनबी सितारों के नीचे, बोलती।

विमल कुमार के फेसबक वॉल से साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *