मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 

बिहार विधानसभा चुनाव

मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

वीआईपी प्रमुख ने कहा- महागठबंधन में समझौता हो गया है, वह प्रचार करेंगे

वीआईपी को मिलीं 15 सीटें

विकासशील इंसाान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी अब महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर नाराज नहीं हैं। सीट बंटवारे को लेकर जो बातें अटकी हुई थीं, उसे महागठबंधन ने मान लिया है। सहनी ने खुद कहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।

महागठबंधन में अपने मन मुताबिक डील मंजूर करने के बाद मुकेश साहनी दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाई को गौड़ाबौराम विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि अब मुकेश के राज्यसभा जाने की बात हो रही है। मुकेश सहनी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वो बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन सभी 243 सीटों पर प्रचार करेंगे।

सीट बंटवारे में मुकेश साहनी को मिलीं 15 सीटें

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी शुरुआत में 50 सीट और डिप्टी सीएम का पद मांग रहे थे। कुछ दिन बाद 40 सीट और डिप्टी सीएम की मांग की। इसके बाद 20 सीट और डिप्टी सीएम के पद की मांग को लेकर अड़ गए थे। शुक्रवार दोपहर तक सारी बातें स्पष्ट हो गई और मुकेश साहनी को 15 सीट देने की बात सामने आई।

महागठबंधन में मुकेश साहनी के खाते में जो सीटें आई हैं, उनमें केसरिया, झंझारपुर, गोपालगंज, छातापुर, गौड़ाबौराम, भभुआ, रजौली, सहरसा, सकरा, अलीनगर, अमौर, हरनौत, नालंदा, बथनाहा, नौतन विधानसभा सीटें शामिल हैं।

राज्य सभा जाएंगे मुकेश साहनी

बताया जा रहा है कि  राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने उन्हें महागठबंधन में उचित सम्मान का भरोसा दिलाया है।

मुकेश सहनी को राज्यसभा और विकासशील इंसान पार्टी के दो लोगों को विधान परिषद भेजा जाएगा, यह बात भी तय हो गई। सहनी ने यहां स्पष्ट कहा कि इस बार मैं चुनाव नहीं लडूंगा। महागठबंधन को प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार करूंगा। महागठबंधन के मैं समर्पित हूं। सीट बंटवारे की सारी बात फाइनल हो चुकी है। एक से दो दिनों से सब बाते स्पष्ट हो जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *