भारत बंदः पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन, हड़ताल
चंडीगढ़। बुधवार को मजदूर-कर्मचारी ट्रेड यूनियन संगठनों के देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर देशभर में मजदूरों-कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इसी कड़ी में चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा क्षेत्र में कारख़ाना मज़दूर यूनियन, चंडीगढ़ की ओर से एक जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूनियन नेता मानव ने केंद्र की मोदी सरकार, पंजाब की भगवंत मान सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन सरकारों द्वारा देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हितों में बनाई जा रही नीतियों के कारण मजदूरों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों से मेहनतकश वर्ग, अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और जनतांत्रिक आवाज़ें लगातार दमन का शिकार हो रही हैं।
मानव ने कहा कि चार श्रम कोड जैसे मज़दूर विरोधी कानूनों ने कानूनी अधिकारों को सीमित कर दिया है और मजदूरों से 12-14 घंटे काम लेकर उन्हें मामूली वेतन दिया जा रहा है, जबकि महंगाई चरम पर है। सरकारी योजनाओं जैसे नरेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कटौती को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की।
प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने आम जनता से अपील की कि वे वोट की राजनीति करने वाले शासकों से उम्मीद छोड़कर अपने अधिकारों के लिए एकजुट संघर्ष करें।
प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, चारों श्रम कोड रद्द करने, महिलाओं को समान काम के लिए समान वेतन देने, सभी मेहनतकशों के राशन कार्ड बनाने और जन वितरण प्रणाली का विस्तार करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा, महंगाई पर नियंत्रण, निजीकरण की नीतियों को रद्द करना, बेरोजगारी भत्ता देना, किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ करना, काले कानूनों को रद्द करना, सांप्रदायिक नफरत और युद्ध भड़काने वाली ताकतों पर रोक लगाने जैसी मांगें भी ज़ोर-शोर से उठाई गईं। प्रदर्शन में मजदूर संगठनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब समय अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का है, ताकि मेहनतकश वर्ग को उसका हक मिल सके।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कुरुक्षेत्र में दिखा मिला जुला असर
कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए भरी हुंकार, की जनसभा
कुरुक्षेत्र। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों की देश व्यापी हड़ताल का कुरुक्षेत्र में मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां सरकारी विभागों के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर दिखाई दिए वहीं रोडवेज का चक्का जाम का कोई असर नहीं था। किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। सभी विभागों से कच्चें पक्के कर्मचारी, परियोजना कर्मी, भवन निर्माण मजदूर-कारीगर, मनरेगा मजदूर, वन मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मी, ग्रामीण चौकीदार, नगर पालिका, पब्लिक हैल्थ, बिजली, शिक्षा बोर्ड, बैंक-बीमा, रोडवेज, नगर पालिका, बीएण्डआर, स्वास्थय विभाग व अन्य विभागों से मजदूर हड़ताल करके उपायुक्त कार्यालय कुरुक्षेत्र में इक्टठा हुए व सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सीटू नेता सुनील रत्न, ओमप्रकाश जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ व का. प्रताप सिंह किसान सभा ने की। संचालन अनील कुमार सीटू व मा बलराम कुंडू ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए ट्रेड यूनियन व कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चहेते पूंजीपती घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लेबर कोड लागू कर रही है। काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घण्टे तक किया जा रहा है, सरकार तमाम सरकारी विभागों शिक्षा, स्वास्थय, परिवहन, बिजली, सिचांई, जन स्वास्थय, नगरपालिका, शिक्षा बोर्ड वन विभाग व अन्य तमाम सरकारी क्षेत्र व सार्वजनिक क्षेत्रों को पूंजीपति घरानों को कौडियों के भाव बेचने पर तुली हुई हैं। पुरानी पैंशन की जगह नई पैशन नीति (यूपीएस) लागू कर रही है जिसका नोटिफिकेशन एक अगस्त से लागू कर रही है। आज एक तरफ लाखों बेरोजगार युवा सडक़ों की खाक छान रहे हैं दूसरी ओर सरकार पक्की भर्ती के स्थान पर कच्चें कर्मचारियों की फौज खड़ी कर रही हैं जिसका उदाहरण के तौर पर हरियाणा रोजगार कौशल निगम है। जिनको कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है और ना ही उनकी कोई स्थाई नौकरी है। उनको बार-बार नौकरी जाने का डर सता रहा है।
इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव संदीप सांगवान, श्याम लाल, सुरेंद्र यादव, बलदेव राज, दीपक कुमार, जितेन्द्र बंसल, पिंकी देवी, रोशनी देवी, करनैल सिंह, राजकुमार सारसा, ओमप्रकाश किसान नेता, रामेश्वर आजाद, परमजीत कौर, महावीर दहिया, भीम सिंह सैनी, संत कुमार, उषा, सुभाष चंद्र, रोशन फौजी, मान सिंह, अक्षय कुमार, डा नफे सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामफल, बिट्टू रंगा, विशाल सैन, सतीश कुमार, चंद्रभान रोडवेज, रणजीत सिंह करोड़ा व सर्वजीत सिंह रोडवेज महेंद्र पाल पब्लिक हेल्थ, सुदर्शन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला सचिव आदि ने भी अपनी बात रखी।
बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, थर्मल पानीपत सहित मतलौडा में जताया रोष
मतलौडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी हड़ताल आह्वान के तहत हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड आफिस भिवानी से जुड़े थर्मल पानीपत के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लिया, वहीं मतलौडा स्थित 33 केवी सब डिवीजन पर एक घंटे की गेट मीटिंग कर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
थर्मल पानीपत में हुए मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अरुण तंवर ने की व मंच संचालन यूनिट सचिव दीवान यादव ने किया।
भारत बंद के समर्थन में तकनीकी सेवा संघ का विरोध प्रदर्शन। जंडियाला गुरु। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशन द्वारा किए जा रहे संघर्ष के समर्थन में, तकनीकी सेवा संघ (रजि.) द्वारा मंडल जंडियाला गुरु में साथी बिक्रमजीत सिंह मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार रेलवे, बिजली विभाग, टेलीफोन विभाग, डाक विभाग, बंदरगाह, एयर इंडिया, कोयला विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक आदि विभिन्न संस्थानों का निजीकरण कर उन्हें कॉर्पोरेट घरानों को औने-पौने दामों पर बेच रही है। 44 कानूनों को निरस्त किया जा रहा है और 4 श्रम संहिताएँ लागू की जा रही हैं। इस अवसर पर साथी कुलदीप सिंह उदोके संयोजक पंजाब, दलबीर सिंह जौहल कैशियर पंजाब, जैमल सिंह अध्यक्ष बॉर्डर जोन, गुरविंदर सिंह मनोज कुमार, जोगिंदर सिंह सोढ़ी, सुखदेव सिंह मुच्छल, अमनदीप सिंह जानिया, गगनदीप सिंह अध्यक्ष स्पॉट बिलिंग यूनियन पंजाब, अमनप्रीत सिंह अध्यक्ष एमएसयू, गुरदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, बलबीर सिंह, जतिंदर सिंह, रविंदर पाल सिंह, हरजिंदर सिंह सोनू, हरमनदीप सिंह राजिंदर मसीह, बिक्रमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सुखबीर सिंह मीटर रीडर आदि उपस्थित थे।
सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर हड़ताल में समर्थन देकर किया प्रदर्शन
साढौरा। भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वाण पर सर्व कर्मचारी संघ खण्ड साढौरा के सभी विभागीय यूनियन व रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड प्रधान रणधीर सिंह ने की। मंच संचालन खण्ड महासचिव पवन शर्मा द्वारा किया गया। इसमें खण्ड के विभागीय यूनियन के कर्मचारियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया।
इस प्रदर्शन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ से दिलावर हुसैन, धर्मपाल सिंह, जयपाल, रणवीर सिंह, गोपाल सिंह, एएचपीसी वर्कर यूनियन से प्रधान सुशील कुमार, राज्य उप प्रधान मनजिंदर सिंह, जेई राजन सिंह, मैकेनिकल यूनियन के राज्य प्रचार सचिव नरेंद्र धीमान व ब्रांच सचिव विक्रम पाल धीमान मौजूद रहे।