बरवाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल मेला 8 मार्च को

बरवाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल मेला 8 मार्च को

बरवाला। सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक मेहरा ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर-19, बरवाला में एक एक दिवसीय खेल मेला आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम माता सावित्रीबाई फूले के परिनिर्वाण दिवस तथा मान्यवर कांशीराम जी के जन्मदिवस को समर्पित रहेगा।

उन्होंने बताया कि  प्रतियोगिता सत्यशोधक सत्संग मिशन एंव डॉ अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ़ इंडिया द्रवारा  रविवार, 8 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गुरु रविदास नगर, बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी। इस खेल मेले में बरवाला और आसपास के गांवों से कई टीमें और खिलाड़ी भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से:

खो-खो (अंडर-17 लड़के)

महिलाओं की मटका दौड़

महिलाओं की रस्साकशी

बुजुर्गों की दौड़

प्रतीक मेहरा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे 8 मार्च से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि प्रतियोगिताओं का सुचारू रूप से आयोजन किया जा सके।

इस कार्यक्रम के आयोजन में राजसिंह बौद्ध,सरदानंद राजली, दीपक, बसाऊ राम,अवतार भारतीय, विरेंद्र मेहरा, धर्मबीर मेहरा, सोनू गुणपाल बालक, ऋषि बीबीयान और शुभम राठी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम सत्यशोधक सत्संग मिशन तथा डॉ. अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (DASFI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *